पैरा स्टेट टेबल टेनिस में सोनी, प्राची, मयंक एवं त्रिवेंद की खिताबी चमक

0
47

लखनऊ : गोमतीनगर स्थित ‘एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ।

उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में और स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (SNI) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से आए लगभग 45 पैरा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अटूट जीवंतता का परिचय दिया।

इस पूरे आयोजन को टीएनसी स्पोर्ट्स (TNC Sports), लखनऊ द्वारा प्रायोजित किया गया था। प्रतियोगिता में व्हीलचेयर और स्टैंडिंग श्रेणियों के तहत विभिन्नवर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप

पुरस्कार वितरण  समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार बनर्जी (सचिव, यूपीटीटीए) रहे। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में टीएनसी स्पोर्ट्स के तुषार नागर की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को प्रायोजितकर पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर पांडे (निदेशक, SNI सेंटर फॉर स्पोर्ट्स), सुनील जोशी और अमित सिंह (चेयरमैन, पैराकमेटी, UPTTA) भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें : मेजबान उत्तर प्रदेश ने जीते 18 स्वर्ण, फिर बना चैंपियन

  • प्रतियोगिता के परिणाम:
  • महिला वर्ग: क्लास 3, 4 और 5 (व्हील चेयर):विजेता: सोनी वर्मा (हरदोई);उप विजेता: सर्वेश (लखनऊ); क्लास 6 से 10 (स्टैंडिंग):विजेता: प्राची पांडे (उन्नाव);उपविजेता: प्रियांशी केसरी (वाराणसी); तृतीय स्थान: प्रगति केशरवानी (लखनऊ)
  • पुरुष व्हील चेयर वर्ग: क्लास 1 और 2: विजेता: मयंक श्रीवास्तव (प्रयागराज); उपविजेता: किशन कुमार (मिर्जापुर); क्लास 3, 4 और 5:विजेता: त्रिवेंद्र सिंह (बुलंदशहर); उपविजेता: अमरेश कुमार सिंह (कानपुर); पुरुष स्टैंडिंग वर्ग:क्लास 6-7:विजेता: शिवम पाल (कानपुर); उपविजेता: तुषार नागर (लखनऊ); क्लास 8 और 9:विजेता: कुणाल अरोड़ा (मुरादाबाद); उपविजेता: बृजेंद्र सिंह (लखनऊ);क्लास 10:विजेता: योगेश चौहान (गौतमबुद्ध नगर); उपविजेता: हैरी पाराशर (आगरा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here