जीजीआईसी, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और एलयू ने जीते खिताब

0
47

लखनऊ। महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला लीग का सफल आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया।

अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला लीग के अंतर्गत कबड्डी, हैंडबॉल व वॉलीबाल का आयोजन

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग के दौरान कबड्डी, हैंडबॉल व वॉलीबाल में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें हैंडबॉल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, कबड्डी में जीजीआईसी विकासनगर और वॉलीबाल में लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया।

कबड्डी : जीजीआईसी विकासनगर बनी चैंपियन

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित कबड्डी के मुकाबलों में जीजीआईसी विकासनगर ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में दयानंद गर्ल्स कॉलेज लखनऊ को 37-12 से हराकर खिताब जीता।

इससे पूर्व सेमीफाइनल में दयानंद गर्ल्स कॉलेज ने एसकेडी एकेडमी वृंदावन को 38-12 से और जीजीआईसी विकासनगर ने चौक स्टेडियम को 37- 13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

 

कबड्डी में जीजीआईसी विकास नगर, दयानंद गर्ल्स कॉलेज, चौक स्टेडियम, एसकेडी एकेडमी, एलपीएस वृंदावन, सेंट जोसेफ सीतापुर रोड, सेंट्रल एकेडमी और भारत स्पोर्ट्स एकेडमी की टीमों ने हिस्सा लिया।

कबड्डी मुकाबलों का शुभारंभ रेडक्रास यूपी की पूर्व सचिव डॉ हेमा बिंदु नायक ने किया। वहीं समापन समारोह में समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर लखनऊ कबड्डी संघ के संरक्षक सीजी शुक्ला व संयुक्त सचिव शराफत अली भी मौजूद रहे।

हैंडबॉल : केडी सिंह बाबू स्टेडियम विजेता

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने फाइनल में केवी एएमसी को 10-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने माउंट कार्मल को और केवि एएमसी ने जीजीआईसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

 

मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। समापन समारोह में उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे। हैंडबॉल में कॅरियर कान्वेंट की ए व बी टीम, चौक स्टेडियम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, जीजीआईसी विकासनगर की जूनियर व सीनियर टीम, केवी एएमसी, माउंट कार्मल, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल व एलपीएस वृंदावन की टीमों ने हिस्सा लिया।

वॉलीबाल में एलयू विजेता

वॉलीबाल कोर्ट पर आयोजित वॉलीबाल लीग के फाइनल में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एसवीएफ को 15-10 से हराकर खिताब जीता। इससे पूर्व सेमीफाइनल में एलयू ने डीपीएस को और एसवीएफ ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वॉलीबाल के मैचों का उद्घाटन लखनऊ वॉलीबाल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।

ये भी पढ़े : बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के चेयरमैन बने शिवम विजय साहू

ये भी पढ़े : होम ग्राउंड पर एलएसजी को वापसी की तलाश, राजस्थान से होगी टक्कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here