चंडीगढ़ : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) भारतीय हॉकी के लिए लगातार प्रतिभाएं तैयार करने की अपनी मजबूत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह चार खिलाड़ियों के राष्ट्रीयटीमकैंप में चयन के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है।
प्रिंसदीप 36 सदस्यीय सीनियर संभावित खिलाड़ियों के समूह में शामिल, जबकि अर्शदीप, वरिंदर और अर्जनदीप को सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद अंडर-18 राष्ट्रीयकैंप का बुलावा
गोलकीपर प्रिंसदीपसिंह को 36 सदस्यीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंगकैंप के लिए चुना गया है, जबकि अर्शदीपसिंह, वरिंदरसिंह और अर्जनदीपसिंह को आगामी अंडर-18 पुरुष एशिया कप की तैयारी के लिए कैंप में शामिल किया गया है।

सीनियर संभावित खिलाड़ियों की सूची में प्रिंसदीप का चयन उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है। हाल ही में हॉकी इंडिया के ‘जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष – अंडर-21)’ से सम्मानित प्रिंसदीप गोल पोस्ट के बीच लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते रहे हैं।
सीनियर राष्ट्रीय कैंप में उनका चयन आरजीएचए के उच्च प्रदर्शन तंत्र के तहत उनके निरंतर विकास को दर्शाता है और उन्हें भविष्य में सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की दिशा में आगे बढ़ाता है।
जूनियर स्तर पर अर्शदीपसिंह, वरिंदरसिंह और अर्जनदीपसिंह को अंडर-18 पुरुष एशिया कप तैयारी कैंप के लिए बुलाया गया है। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में राजगीर में आयोजित सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह अवसर हासिल किया।

अब यह तीनों खिलाड़ी जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित होने वाले अंडर-18 पुरुष एशिया कप के लिए अंतिम टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल होंगे। ये चयन आरजीएचए खिलाड़ियों के लिए एक स्वाभाविक प्रगति का हिस्सा हैं।

हाल ही में अकादमी के चार खिलाड़ियों ने एफआईएच पुरुष जूनियरविश्वकप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। यह लगातार प्रतिभा प्रदान करना राउंडग्लास हॉकी अकादमी के व्यवस्थित खिलाड़ी विकास दृष्टिकोण और पंजाब में हॉकी की विरासत को पुनर्जीवित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।











