दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यू.पी. स्टेट अंडर-7 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के पांचवें एवं अंतिम चक्र में प्रयागराज की अनिका सिंह ने गाजियाबाद की भूमि त्यागी को पराजित कर सभी संभावित 5 अंकों में से 5 अंक हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।
वहीं, बिजनौर की आर्यका सिंह ने बरेली की प्रीशा को पराजित कर 4 अंक अर्जित किए। दूसरी ओर, कानपुर की ऐलिस गोस्वामी ने अलीगढ़ की सान्विका को हराकर 4 अंक प्राप्त किए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर आर्यका सिंह को उपविजेता घोषित किया गया, जबकि ऐलिस गोस्वामी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

गौतम बुद्ध नगर की सान्विका मोदनवाल ने 3.5 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि बरेली की प्रीशा 3 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
इस बीच, यू.पी. स्टेट अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की समाप्ति के बाद रामानुज मिश्रा, हसनैन सिद्दीकी एवं आरव गुप्ता 3-3 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।











