डीपीएस सीतापुर में राज्य शतरंज का महाकुंभ बुधवार से

0
150

सीतापुर: यू.पी. चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सीतापुर शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल से 11 मई 2026 तक यूपी स्टेट एज कैटेगरी चेस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में किया जाएगा।

इस महाकुंभ में कुल 7 आयु वर्गों में ओपन एवं बालिका वर्ग की कुल 14 चैंपियनशिप आयोजित होंगी। अंडर-11, 13, 15, 17 एवं 19 ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं फिडे रेटेड होंगी।

22 अप्रैल को अंडर-17 ओपन एवं अंडर-7 गर्ल्स चैंपियनशिप के साथ इस महाकुंभ का शुभारंभ होगा। अभी तक 400 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है, जबकि सभी आयु वर्गों में कुल 700 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : अमय राजेंद्र ने रचा उलटफेर, अंडर-13 में बने लखनऊ चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here