स्वस्ति चंद्रा ने जीती अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला टेबल टेनिस लीग

0
45

लखनऊ। महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला टेबल टेनिस लीग में स्वस्ति चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस कॉम्पलेक्स में इस लीग का आयोजन किया गया।

इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में स्वस्ति चंद्रा ने कड़े संघर्ष के बाद अमाया को 14-12, 4-11, 11-7, 11-9 से हराकर खिताबी जीत अपने नाम की। इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्वस्ति चंद्रा ने वर्तिका को और अमाया ने साक्षी को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।

समापन समारोह में उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ी पीके जैन, इंटरनेशनल टेबल टेनिस अंपायर अमित सिंह व भारतीय टेबल टेनिस कोच पराग अग्रवाल सहित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे। इस लीग में लखनऊ की 40 खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की थी।

ये भी पढ़ें : जीजीआईसी, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और एलयू ने जीते खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here