हाईलाइट्स
- कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिला, आवेदन Khel Saathi Portal (khelsathi.in) के जरिए ऑनलाइन
- 15–25 मई के बीच 18 मंडलों में ट्रायल; चयन दो चरणों में, मेरिट के आधार पर अंतिम प्रवेश
- लखनऊ समेत 5 स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कॉलेजों में भविष्य के खिलाड़ी बनने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दिशा में अहम पहल के तौर पर यूपी स्पोर्ट्स कालेजेज़ सोसाइटी द्वारा ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का औपचारिक ऐलान कर दिया है।
इसके अंतर्गत लखनऊ स्थित गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज सहित गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर के कॉलेजों में कुल 518 रिक्त सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। यहां स्टूडेंट्स कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश ले सकते है।
इच्छुक अभ्यर्थी ‘खेलसाथी’ पोर्टल (khelsathi.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है; अभ्यर्थियों को यूडाइस पोर्टल से प्राप्त अपने पेन नंबर को भरना अनिवार्य होगा।
इस बार भर्ती के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षाएं प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सुबह 7 बजे से होगी जिसमें 15-16 मई को: अयोध्या और सहारनपुर मंडल, 18-19 मई: गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल, 21-22 मई को वाराणसी और आगरा मंडल के साथ 24-25 मई को प्रयागराज और लखनऊ मंडल में ट्रायल होंगे।
इसी के साथ आवेदन के लिए कक्षा 6 में जन्मतिथि 01.04.2014 से 31.03.2017 के बीच, कक्षा 9 में जन्मतिथि 01.04.2011 से 31.03.2014 के बीच, कक्षा 11 में जन्मतिथि 01.04.2009 से 31.03.2011 के बीच होनी चाहिए जबकि अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में होगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें शारीरिक दक्षता और खेल कौशल के 50-50 अंक होंगे। इसमें सफल खिलाड़ी मुख्य चयन परीक्षा में शामिल होंगे जिसके बाद परिणाम के आधार पर मेरिट सूची के जरिए अंतिम प्रवेश दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट sportscollegelko.in पर जा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9506843789 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : यूटीटी सीजन 7 नीलामी: यूपी प्रोमेथियंस से खेलेंगे मानव ठक्कर और यांग्ज़ी लियू












