लीक्ड फोटो-वीडियो पर भड़के ‘किंग’ के निर्देशक, बोले—सरप्राइज खराब न करें

0
30
साभार : गूगल

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का इस पूरे मामले पर कड़ा रिएक्शन सामने आया है।

‘किंग’ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक खास बयान जारी करते हुए फैंस से अपील की है कि शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म से जुड़ा कोई भी लीक्ड फोटो या वीडियो शेयर न करें। बयान में बताया गया कि पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि दर्शकों को बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव दिया जा सके।

@justSidAnand

उन्होंने आगे लिखा- ‘सभी फैंस से अनुरोध है कि ‘किंग’ के सेट से जुड़ा कोई भी लीक्ड मल्टीमीडिया पोस्ट या शेयर न करें। टीम लगातार काम कर रही है ताकि सभी को बेहतरीन अनुभव मिल सके। आइए, बड़े पर्दे पर सरप्राइज का इंतजार करें और चीजों को उसी तरह सामने आने दें, जैसा ‘किंग’ की टीम चाहती है। आपके प्यार, सपोर्ट और सहयोग के लिए धन्यवाद।’

शाहरुख और दीपिका के अलावा ‘किंग’ फिल्म में सुहाना खान सहित कई बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। मूवी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : ‘King’ : शाहरुख खान का नया अवतार, क्रिसमस 2026 पर होगा धमाका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here