सर्वांग, चैतन्य, संकल्प व अंश का गोल्डन डबल

0
39

लखनऊ। सर्वांग राठौर, चैतन्य निंबाकर, संकल्प यादव व अंश खुराना ने प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर धाक जमाई।

लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन

मुख्य अतिथि डा.सीएम सिंह (निदेशक, राम मनोहर लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट, लखनऊ) और विशिष्ट अतिथि डा.राजेंद्र कपूर (पूर्व निदेशक, स्वास्थ्य) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप

इससे पूर्व वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप में 28 से अधिक विद्यालयों एवं संस्थानों के 400 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

आज उद्घाटन समारोह के अवसर पर यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के निदेशक रविन कपूर, यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, यूपी रोइंग एसोसिएशन के लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला, यूपी ट्रायथलान एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा एवं लखनऊ ट्रायथलान एसोसिएशन के सचिव आशुतोष त्रिपाठी व अन्य मौजूद थे।

आज इशकांत स्वीमिंग के सर्वांग राठौड़ ने बालक ग्रुप सी 50 मी फ्री स्टाइल और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में पहला स्थान हासिल किया। इशकांत स्वीमिंग के ही चैतन्य निंबाकर ने बालक ग्रुप बी के 50 मी फ्री स्टाइल व 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

एलपीएस गोमतीनगर के संकल्प यादव ने बालक ग्रुप सी के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में और 200 मी व्यक्तिगत मेडले में पहला स्थान हासिल किया। इशकांत स्वीमिंग के अंश खुराना ने बालक ग्रुप ए 100 मी बैक स्ट्रोक और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीते।

पहले दिन के परिणामों में ग्रुप ए में बालक 50 मी फ्री स्टाइल में एलेन हाउस वृंदावन के अंशुल मौर्या व बालिकाओं में डीपीएस गोमतीनगर की आहना तिवारी पहले स्थान पर रहे। ग्रुप डी में बालकों में 50 मीटर फ्री स्टाइल में सरस्वती विद्यालय के शुभम चौहान व बालिकाओं में लामार्टिनियर की आभा पहले स्थान पर रहे।

100 मी बैक स्ट्रोक में बालक ग्रुप ग्रुप बी में अर्घोदीप विश्वास पहले स्थान पर रहे जबकि बालिकाओं में ग्रुप ए में एलपीसी गोमतीनगर की भूमि प्रिया यादव, ग्रुप बी में लामार्टिनियर की रिधिमा गर्ग, ग्रुप सी में इशकांत स्वीमिंग की अंशिका श्रीवास्तव ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

100 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक में बालक ग्रुप ए में सीएमएस राजेंद्र नगर के शिव जायसवाल व बालिकाओं में डीपीएस गोमतीनगर विस्तार की अनुश्रुति सिंह जबकि बालक ग्रुप बी में सीएमएस राजेंद्र नगर के अनंत श्रीवास्तव व एआर जयपुरिया की स्पृहा सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।

200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में बालकों में विभिन्न ग्रुप में सीएमएस गोमतीनगर के प्रियांश श्रीवास्तव, लामार्टिनियर के समर्थ सिन्हा और बालिकाओं के विभिन्न ग्रुप में एलपीसी गोमतीनगर की अंबिका, पूर्णिमा सिंह, इशकांत स्वीमिंग की सांची तिवारी, सरस्वती विद्यालय की दुर्गा चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें : प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप 2 मई से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here