हॉर्नर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, ICSE-ISC में 100% सफलता

1
202

लखनऊ। हॉर्नर कॉलेज ने CISCE बोर्ड परीक्षाओं 2026 (ICSE कक्षा 10 एवं ISC कक्षा 12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने दोनों परीक्षाओं में 100 प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय से ICSE (कक्षा 10) में कुल 52 विद्यार्थी तथा ISC (कक्षा 12) में कुल 59 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। विशेष रूप से ISC (कक्षा 12) में सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही हॉर्नर कॉलेज ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

ये भी पढ़े : हार्नर कॉलेज में मना पारंपरिक खेल महोत्सव, सेंट जोसेफ कॉलेज बना चैंपियन

ये भी पढ़ें : आईपी एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, हॉर्नर कॉलेज को दूसरा स्थान

ICSE (कक्षा 10) के मेधावी छात्र-छात्राएं:
  • सय्यम यादव – 94.4%
  • हार्दिक चौरसिया – 93.2%
  • आरुषि चौधरी – 92.4%
  • रुद्र प्रताप वर्मा – 91.8%
  • ग्रेसी घावरी – 91.2%
  • आयुष मिश्रा – 90.5%
  • आदित्य कुमार – 90%
ISC (कक्षा 12) के मेधावी छात्र-छात्राएं:
  • नीरज तिवारी – 96%
  • अखिलेश गौतम – 94%
  • वैष्णवी चौधरी – 91%
  • अमान खान – 91%
  • यश कुलश्रेष्ठ – 90.2%

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here