अंश काबरा ने जीती अंडर-11 ओपन वर्ग की विजेता ट्रॉफी

0
37

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-11 ओपन वर्ग में गौतम बुद्ध नगर के अंश काबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अविजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया।

अंतिम चक्र में अंश काबरा ने प्रयागराज के मोहम्मद इस्माइल के साथ ड्रॉ खेलकर बिना किसी जोखिम के कुल 8 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराजगंज के अयांश सिंह 7.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे।

प्रयागराज के शिवाय सिंह एवं गाजियाबाद के विवान वरुण ने 7-7 अंक अर्जित किए, परंतु बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर शिवाय सिंह को तीसरा तथा विवान वरुण को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, प्रयागराज केमोहम्मद इस्माइल 6.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इस बीच, समाचार लिखे जाने तक अंडर-15 गर्ल्स वर्ग का अंतिम चक्र खेला जा रहा है। पांचवें चक्र की समाप्ति के बाद वाराणसी की विधि एंजेलिना सभी पांचों मुकाबले जीतकर 5 अंकों के साथ एक अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें : शतरंज : अंडर-15 गर्ल्स में कई दावेदार, अंडर-11 में अयांश व अंश आगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here