उत्तर प्रदेश से शालीमार को मिला जेएम फाइनेंशियल हुरुन फाउंडर्स अवॉर्ड्स 2026

0
25

लखनऊ : जेएम फाइनेंशियल हुरुन इंडिया ने वर्ष 2026 में पहली बार ‘फाउंडर्स’अवॉर्ड्स’ की शुरुआत करते हुए देश की प्रमुख अनलिस्टेड कंपनियों को सम्मानित किया है। यह पुरस्कार ‘विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने वाली प्रमुख अनलिस्टेड कंपनियां’ टाइटल के तहत दिया गया।

पहली बार अनलिस्टेड कंपनियों को मिला बड़ा सम्मान

हुरुन की अन्य मान्यताओं की तरह ही इस अवॉर्ड के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सख्त मेरिट पर आधारित रही। देशभर से चुनिंदा कंपनियों को इस सूची में शामिल किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश की दो कंपनियां में से एक शालीमार ने अपनी जगह बनाई है।

प्रदेश का उद्योगों के राष्ट्रीय मंच पर बढ़ा प्रभाव

यह उपलब्धि प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता की ताकत को साफ तौर पर दिखाती है। साथ ही यह भी संकेत है कि उत्तर प्रदेश की कंपनियां अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

इस उपलब्धि पर शालीमार कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद मसूद ने कहा कि हुरुन जैसे प्रतिष्ठित मंच से मिला यह सम्मान हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। यह हमारी टीम के समर्पण और लगातार बेहतर करने की सोच का नतीजा है। हम विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

जेएम फाइनेंशियल हुरुन इंडिया फाउंडर्स’ अवॉर्ड्स 2026 का यह पहला एडीशन अनलिस्टेड कंपनियों की अहम भूमिका को सामने लाते हुए देश के कारोबारी माहौल को नई दिशा देने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here