ज्योति देशपांडे ने दिया हिंट, ‘धुरंधर’ फैंस के लिए आने वाला है खास तोहफा

0
48
साभार : गूगल

पहले ‘धुरंधर’ और फिर ‘धुरंधर: द रिवेंज’…आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। ‘धुरंधर’ का फीवर हर किसी के सिर चढ़कर बोला और यह दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनने के साथ ही कमाई के कई और रिकॉर्ड्स बना चुकी है।

लोग अब तक ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में पीक डिटेलिंग के बारे में बात करते रहते हैं। इस बीच अब मेकर्स दर्शकों के लिए एक तगड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं और कहा है कि वो अभी तक ‘धुरंधर’ से निकले नहीं हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे का कहना है कि ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज में अभी काफी कुछ ऐसा है, जो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

मेकर्स ने जिस तरह से ‘धुरंधर’ के अगले प्रोजेक्ट को लेकर साल के अंत में कुछ सरप्राइज का ऐलान किया है, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

फैंस क्रेजी हो गए हैं और जानने को उतावले हैं कि क्या मेकर्स सच में ‘धुरंधर 3’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी काफी समय से चर्चा है? हालांकि, ऐसा मुश्किल है क्योंकि आदित्य धर अब रणवीर सिंह के साथ एक नया प्रोजेक्ट करेंगे, जिसके बारे में हाल ही खबरें आई थीं। फिलहाल, उन्होंने काम से ब्रेक लिया है और परिवार संग वक्त बिता रहे हैं।

‘धुरंधर’ से जुड़े सरप्राइज को लेकर जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने हालिया इंटरव्यू में कहा,’ ‘धुरंधर’ से हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के अंत में दर्शकों के लिए हमारे पास कुछ सरप्राइज होगा। हमारे पास कुछ खास है।’ इसी के बाद से चर्चा होने लगी है कि क्या आदित्य धर ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट या फिर इसका स्पिन-ऑफ लेकर आ रहे हैं?

वैसे, बता दें कि मेकर्स अब ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की मेकिंग रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि आदित्य धर ‘धुरंधर’ की मेकिंग को थिएटर्स में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि दोनों फिल्मों को कैसे बनाया गया, कैसे और कहां शूट किया गया और किन चुनौतियों का सामना किया।

मेकर्स ने ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’ को पूरी तरह शूट किया, जिसमें बिहाइंड द सीन्स फुटेज के साथ-साथ कास्ट के इंटरव्यूज भी शामिल किए गए हैं। खबर आई थी कि ‘धुरंधर’ की मेकिंग को इस साल के आखिर में पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और फिर ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।

आपको जानकर हैरानी होगी की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ज्यादातर बड़े कलाकारों ने अब तक कहीं कोई इंटरव्यू नहीं दिए हैं। माना जा रहा है कि उन्हीं के इंटरव्यूज को ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’ में शामिल किया जाएगा। हो सकता है कि आदित्य धर ने उन्हें इसीलिए बचाकर रखा हो ताकि जब मेकिंग फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाए तो एक बार फिर दर्शकों की भीड़ उमड़े और यह भी बंपर कमाई करे।

वहीं, आदित्य धर की बात करें, तो ज्योति देशपांडे ने बताया कि वह काम से ब्रेक लेकर अपने बेटे के साथ वक्त बिता रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदित्य धर तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहे हैं, जिनमें रणवीर सिंह स्टारर चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म है।

इसके अलावा ‘द इमॉर्टल अश्वत्थामा’ है, जो लंबे समय से अटकी है और एक रोमांचक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। हालांकि,अभी आधिकारिक तौर पर कुछ कन्फर्म नहीं बताया गया है।

ये भी पढ़े : CGI नहीं, असली धमाका… धुरंधर: द रिवेंज के क्लाइमेक्स मेकिंग ने उड़ाए होश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here