अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कान्स लुक, परंपरा और आधुनिकता का संगम

0
41
Huma Qureshi (@iamhumaq)

भारतीय अभिनेत्रियां कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने वेस्टर्न आउटफिट्स से ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने पारंपरिक भारतीय अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खीचा।

हुमा ने अपने इस शाही लुक को गोल्डन पारंपरिक ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। तस्वीरें साझा करके उन्होंने लिखा, “बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक। एक ऐसा परिधान पहनने में एक अलग ही एहसास होता है, जो मानो सदियों की कहानी अपने धागों में समेटे हुए हो।”

उन्होंने फ्रांस में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जहां हर तरफ सिनेमा और कहानियों का जश्न मनाया जा रहा हो, वहां ऐसा पहनावा धारण करना जो खुद एक कहानी कहता हो, बेहद खास और अलौकिक अनुभव देता है।

Huma Qureshi (@iamhumaq)

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “मुझे इसकी सबसे खास बात यह लगती है कि इसमें दो अलग-अलग दुनियाओं का खूबसूरत मेल दिखाई देता है।

एक ओर बनारसी बुनाई की पारंपरिक कला और पुरानी विरासत की झलक है, वहीं दूसरी ओर इसके डिजाइनों में आधुनिकता और नया अंदाज भी नजर आता है, जो इसे बेहद खास बनाता है।” विदेशी धरती पर हुमा के इस देसी अवतार ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी।

Huma Qureshi (@iamhumaq)

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी जल्द ही यश की बहुप्रतीक्षित पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह ‘एलिजाबेथ’ नाम का किरदार निभा रही हैं। गीतु मोहनदास निर्देशित इस फिल्म में उनका लुक रहस्यमयी, शाही और खामोश खतरे से भरपूर बताया जा रहा है।

Huma Qureshi (@iamhumaq)

1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह डार्क गैंगस्टर ड्रामा क्राइम सिंडिकेट्स, ड्रग तस्करी और सत्ता की जंग की कहानी को दर्शाएगा। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत सहित कई स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

ये भी पढ़े : कान्स में तारा सुतारिया का ग्लैमरस अंदाज, ‘वुमन इन सिनेमा’ में हुईं सम्मानित

ये भी पढ़े : आलिया भट्ट का कान्स में ड्रीमी पीच लुक, रेड कार्पेट पर बिखेरा ग्लैमरस जलवा

ये भी पढ़े : फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, हर नजर ठहर गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here