आईआईएसआर ने साइकिलिंग अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
63

भा.कृ.अनु.प. –भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा कर्मचारियों में ईंधन संरक्षण, पर्यावरणीय स्थिरता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम एवं साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री के “ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ” के प्रेरक आह्वान से प्रेरित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्र निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एस. एन. सुशील, निदेशक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊके प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को साइकिलिंग एवं सतत परिवहन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा फिटनेस, ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में नियमित खेत भ्रमण एवं फील्ड कार्य साइकिल के माध्यम से करने का भी आह्वान किया।

इसके पश्चात अभिषेक श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (एस.जी.)ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा कर्मचारियों की उत्साही सहभागिता की सराहना करते हुए राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान एक सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने ईंधन संरक्षण, पर्यावरणीय स्थिरता एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने अपने हस्ताक्षर कर “ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ” अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी औपचारिक रूप से व्यक्त किया।

अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु डॉ. एस. एन. सुशील, निदेशक के नेतृत्व में वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने संस्थान के खेत क्षेत्र की ओर एक ऊर्जावान साइकिल रैली में सहभागिता की।

इस रैली के माध्यम से ईंधन संरक्षण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय चेतना का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ” के समर्थन में जोशीले नारे लगाते हुए अभियान के संदेश को और अधिक प्रभावी एवं जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी समन्वयन डॉ. डी. सी. रजक एवं डॉ. अनिता सावनानी द्वारा किया गया। यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें : डॉ. एसएन सुशील बने भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here