आस्था के रंग में रंगा इंदिरा नगर, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

0
35

लखनऊ। छठे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का केंद्र बना रहा।

विधायक ओपी श्रीवास्तव के सौजन्य से उनके निवास सी-249, इंदिरा नगर पर आयोजित विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर महाप्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन बना रहा तथा पूरे क्षेत्र में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे।

भंडारे में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई

भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल, पूर्व एमएलसी संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी,

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आवासीय कल्याण समितियों के पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन किए तथा महाप्रसाद ग्रहण किया।

विधायक ओपी श्रीवास्तव के सौजन्य से छठें बड़े मंगल पर विशाल भंडारा आयोजित

अतिथियों ने आयोजन की भव्यता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं व्यापक जनसहभागिता की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, सेवा और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाला अनुकरणीय आयोजन बताया।

इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े मंगल लखनऊ की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व समाज को सेवा, समर्पण, सहयोग और परोपकार की भावना से जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री हनुमान जी की असीम कृपा तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन संपन्न होते हैं, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रहती है।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, महाप्रसाद वितरण, बैठने तथा आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पूरे दिन क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति, हजारों लोगों के आवागमन को मिलेगी सुविधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here