आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 शुरू, 10 आवासीय सोसायटियों की टीमें मैदान में

0
34

हाईलाइट्स

  • लखनऊ में तीन दिवसीय आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का शुभारंभ
  • शहर की 10 आवासीय सोसायटियों की टीमें लीग में ले रही हैं हिस्सा
  • अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार से आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 की शुरुआत हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर की 10 प्रमुख आवासीय सोसायटियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दो दिनों में लीग चरण के मुकाबले होंगे, जबकि अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

सिक्स2ओ क्रिकेट सेंटर में हुआ उद्घाटन

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिक्स2ओ क्रिकेट सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं एसएनआई स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के विनीत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

10 टीमें ले रही हैं हिस्सा

आयोजन सचिव आशीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रिशिता मैनहट्टन, रिशिता मलबेरी हाइट्स, सनब्रीज़, ओकास रेजीडेंसी, रिट्रीट रैप्टर्स, ओमैक्स आर-2, सेलेब्रिटी ग्रीन्स, संतुष्टि, राजवंश क्रिकेट क्लब और इंद्रप्रस्थ ग्रैंड की टीमें भाग ले रही हैं।

खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर

आशीष शर्मा के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य विभिन्न आवासीय सोसायटियों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को प्रोत्साहित करना, लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ होगा, जिसमें विजेता टीम का फैसला किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में चमके सुनीत चौरसिया, लगातार दूसरा नेक्सजेन खिताब जीतकर बने नंबर-1

ये भी पढ़ें : सिग्मा एकादश बनी जेएनटी अंडर-12 लीग चैंपियन, कृष्णा मैन ऑफ द सीरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here