राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की मन्नत बरार ने जीता पहला प्रो खिताब

0
39

चंडीगढ़: राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की मन्नतबरार ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर 2026 के लेग-8 में अपना पहला पेशेवर खिताब जीतकर भारतीय गोल्फ जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 से 19 जून 2026 तक बेंगलुरु गोल्फ क्लब के 5,406 यार्डलंबे और पार-68 के चुनौतीपूर्ण कोर्स पर आयोजित किया गया।

हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर लेग-8 में किया कमाल, एक स्ट्रोक से दर्ज की रोमांचक जीत

मन्नत ने तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में शानदार धैर्य, सटीक शॉट्स और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले के बीच खुद को शीर्ष दावेदारों में बनाए रखा।

टूर्नामेंट के अंतिम चरण में शौकिया खिलाड़ी ज़ारा आनंद और लावण्याजा दौन बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन शुक्रवार को मन्नत ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए सात-अंडर-पार 61 का शानदार अंतिम राउंड खेला और लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं।

उनके इस शानदार अंतिम दौर की बदौलत उनका कुल स्कोर 196 (67-68-61) रहा, जिससे उन्होंने विधात्री उर्स को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। विधात्री उर्स ने भी अंतिम दिन 63 का बेहतरीन स्कोर बनाकर कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन 197 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

उभरती हुई स्टार ने अंतिम राउंड में शानदार 61 का स्कोर बनाया

वहीं शौकिया खिलाड़ी ज़ाराआनंद 199 के कुल स्कोर के साथ चैंपियन से तीन स्ट्रोक पीछे रहते हुए तीसरे स्थान पर रहीं। यह ऐतिहासिक जीत मन्नतबरार की अपार प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को दर्शाती है।

साथ ही यह राउंडग्लास गोल्फ अकादमी द्वारा खिलाड़ियों के लिए विकसित किए गए उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण और प्रदर्शन-केंद्रित वातावरण  की सफलता का भी प्रमाण है।

ये भी पढ़ें : राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के जोरावर संधू बने सिंगापुर जूनियर गोल्फ चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here