अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में 24 जून को होगा ओलंपिक दिवस समारोह

0
25

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 24 जून को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ओलंपिक दिवस समारोह के अंतर्गत ओलंपिक डे रन का आयोजन किया जाएगा।

ओलंपिक डे रन के साथ उदीयमान खिलाड़ियों को मिलेगा ‘विजय पथ सम्मान’

लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न खेलों के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें ‘विजय पथ सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ओलंपिक दिवस समारोह की शुरुआत शाम 5 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास होंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय की भी गरिमामयी मौजूदगी रहेगी।

समारोह में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 23 जून को आधुनिक ओलंपिक आंदोलन की स्थापना की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here