लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, सरोजनीनगर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

0
55

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित यूपी सैनिक स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इनमें रिकॉर्ड समय में निर्मित लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रमुख आकर्षण रहा।  समारोह में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे सरोजनीनगर को औद्योगिक, निवेश और आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

₹4,850 करोड़ से अधिक की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, टेक्सटाइल हब के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेसवे सरोजनीनगर के विकास को नई पहचान देगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक आधारभूत संरचना और बेहतर संपर्क व्यवस्था के माध्यम से उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे से स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के विकास को नई गति मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और आधुनिक आधारभूत संरचना के कारण उत्तर प्रदेश निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें : ₹4,850 करोड़ से अधिक की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए ₹50,000 से ₹60,000 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे सहित विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और सुगम यातायात को नई गति देंगी तथा आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क और मजबूत होगा।

समारोह के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास में जनसहभागिता को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here