अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर लखनऊ में जुटेंगे शतरंज के खिलाड़ी

0
49

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर 20 जुलाई को फीनिक्स पलासियो मॉल, लखनऊ में “श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी इंटरनेशनल चेस डे ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन फीनिक्स पलासियो मॉल द्वारा यूपी चेय स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं लखनऊ चैस एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता ब्लिट्ज प्रारूप में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 3 मिनट + प्रति चाल 2 सेकंड की वृद्धि (Increment) का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन फिडे (FIDE) के शतरंज नियमों के अनुसार स्विस सिस्टम पर किया जाएगा।

श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 20 जुलाई को

प्रतियोगिता में ओपन, महिला, वेटरन, अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 (ओपन एवं बालिका) वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगें| प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : यूपी के अयांश सिंह ने राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

प्रतियोगिता के लिए रिपोर्टिंग समय शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रवेश शुल्क मात्र ₹10 रखा गया है। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सक्रिय (Active) UPCSA आईडी होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के राउंड की संख्या प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

इच्छुक खिलाड़ी 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण https://upchess.org/tournament.php पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9839001533 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर शतरंज प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होगी, जिसका उद्देश्य खेल को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं एवं बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here