वेबसाइट पर जारी होगी शिया पीजी कॉलेज की चयनित व प्रतीक्षा सूची

0
53

लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी (जीव विज्ञान वर्ग) और बीकॉम में प्रवेश हेतु चयनित एवं प्रतीक्षा सूची मंगलवार को जारी की जाएगी।

प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी चयनित एवं प्रतीक्षा सूची महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल http://www.shiapgcollege.ac.in अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org  पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : शिया महाविद्यालय में 100 पौधों का रोपण, हर पौधे की देखभाल का संकल्प

ये भी पढ़े : शिया पीजी कॉलेज में स्नातक-परास्नातक प्रवेश के लिए 20 जुलाई तक आवेदन

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी admissions@shiapgcollege.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9682815122 एवं 8090033896 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here