ग्वालियर : राउंडग्लास हॉकी अकादमी की लड़कियों ने सोमवार को इतिहास रचते हुए चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 (ज़ोनएएवंबी) में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 से करारी शिकस्त दी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेले गए पूल-सी मुकाबले का यह परिणाम अब इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गया है। मैच की शुरुआत से ही राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पूरी तरह आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
टीम ने विपक्षी हाफ में लगातार दबाव बनाए रखा और शानदार फिनिशिंग का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर के अंत तक 8-0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में टीम ने 11 और गोल दागे, जिससे हाफ टाइम तक स्कोर 19-0 हो गया।
तीसरे क्वार्टर में राउंडग्लास ने 9 और गोल किए, जबकि अंतिम 15 मिनट में 13 गोल दागकर तमिलनाडु की रक्षापंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
दूसरी ओर, टीम ने अपने गोल पोस्ट की भी बेहतरीन सुरक्षा करते हुए मुकाबले में एक भी गोल नहीं खाने दिया। इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका सलोनी रहीं, जिन्होंने अकेले 12 गोल दागे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान रश्मीनकौर और हरमनजोतकौर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-7 गोल किए।
ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय हॉकी5एस शिविर के लिए चुने गए राउंडग्लास अकादमी के अर्शदीप सिंह
रुकसाना ने 5 गोल का योगदान दिया, जबकि हरमनप्रीतकौर ने 4 गोल किए। इसके अलावादिया और मुस्कानगिल ने 2-2 गोल किए, जबकि अंजलि और मेहकदीपकौर ने 1-1 गोलकर टीम की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया।
इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने बाकी टीमों को मजबूत संदेश दिया है और एक बार फिर अपने उत्कृष्ट ग्रास रूट खिलाड़ी विकास कार्यक्रम की गुणवत्ता को साबित किया है।
मैच का संक्षिप्त स्कोर: राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी 41 (सलोनी 12, रश्मीनकौर 7, हरमनजोतकौर 7, रुकसाना 5, हरमनप्रीतकौर 4, दिया 2, मुस्कानगिल 2, अंजलि 1, मेहकदीपकौर 1) ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी 0 को हराया।













