लखनऊ की अंडर-14 बालक और बालिका बास्केटबॉल टीम का ऐलान

0
137

लखनऊ। लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अंडर-14 बालक वर्ग में 80 तथा अंडर-14 बालिका वर्ग में 62 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल के उपरांत 20 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चयनित 25-25 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन 30वीं सब-जूनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता 4 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग, वेस्ट एंड रोड, मेरठ कैंट में आयोजित होगी।

लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।

  • अंडर-14 बालक वर्ग की चयनित टीम

रुद्राभिषेक, आयुष्मान कुमार (कप्तान), सिद्धार्थ बब्बर, उदयन सिंह, युवराज आयांश, ऋषभ कुमार, सूर्यांश मिश्रा, सौरव मौर्य, देवाकर श्रीवास्तव, यूसुफ हाशमी, हार्दिक तिवारी एवं तनुष विश्वकर्मा। कोच: पुलकित सचदेवा, मैनेजर: अमन कुमार राज।

  • अंडर-14 बालिका वर्ग की चयनित टीम

प्रगति कुमारी, माही यादव, अद्रिजा जायसवाल, आद्या मिश्रा, जोया तनवीर, शालू मौर्य, जैवी,वानी, अमाया नितिन, अनुष्का राज (कप्तान), आलिया एवं जेस्सिना रिजवी। कोच: रितू सोनकर।

ये भी पढ़ें : 24वीं यूथ यूपी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here