प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ मण्डल की वैरोनिका वर्मा ने लगातार दूसरे वर्ष जीता कांस्य पदक

0
25

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता–2026 में प्रदेश के विभिन्न मण्डलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की खिलाड़ी वैरोनिका वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ मण्डल के लिए कांस्य पदक (तृतीय स्थान) प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि वैरोनिका वर्मा ने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी निरंतरता, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया है।

जिम्नास्टिक्स कोच रविकांत यादव ने बताया कि वैरोनिका वर्मा की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि इसी समर्पण के साथ वह आगे बढ़ती रहीं, तो निश्चित ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मण्डलों से आई खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here