शालीमार कॉर्प का 38वां फाउंडेशन डे, भरोसे और कामयाबी के सफर का जश्न

0
42

लखनऊ : उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल शालीमार कॉर्प लिमिटेड ने मंगलवार को अपना 38वां फाउंडेशन डे मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ऑडिटोरियम मार्स में किया गया। इस मौके पर शालीमार की पूरी टीम के साथ निवेशक, बैंकिंग पार्टनर्स, चैनल पार्टनर्स और कंपनी के सभी प्रोजेक्ट्स के आरडब्ल्यूए प्रमुख मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शालीमार के मेंटर तथा मास्टर संजय सेठ संजय सेठ, शालीमार के विजनरी मसूद अहमद, मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद मसूद, डायरेक्टर अब्दुल्ला मसूद, डायरेक्टर कुणाल सेठ, डायरेक्टर लीना सेठ और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद शालीमार कॉर्प लिमिटेड के 38 साल के सफर, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कंपनी से जुड़े कर्मचारियों, पार्टनर्स, निवेशकों, बैंकिंग पार्टनर्स और ग्राहकों के योगदान को भी याद किया गया।

शालीमार कॉर्प लिमिटेड ने पिछले 38 वर्षों में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली परियोजनाओं के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

कंपनी के सफर में ग्राहकों का भरोसा, बेहतर गुणवत्ता, नए विचार और मजबूत पार्टनर नेटवर्क अहम रहे हैं। कंपनी का मानना है कि इन 38 वर्षों की यात्रा में उसके कर्मचारियों, नेतृत्व टीम, चैनल पार्टनर्स, निवेशकों, बैंकिंग पार्टनर्स, ग्राहकों और अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

फाउंडेशन डे के मौके पर कंपनी की टीम ने बीते वर्षों की उपलब्धियों को याद किया और आने वाले समय की योजनाओं पर भी चर्चा की। कंपनी अब ऐसे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही है, जो लोगों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें बेहतर अनुभव भी दें।

शालीमार कॉर्प लिमिटेड के मेंटर तथा मास्टर संजय सेठ ने कहा, “38 साल का सफर हमारे लिए गर्व के साथ साथ जिम्मेदारी का भी विषय है। शालीमार की नींव भरोसे और मजबूत मूल्यों पर रखी गई थी। आज इतने वर्षों बाद भी यही मूल्य हमारे काम का आधार हैं।

इस सफर में हमारी टीम, ग्राहक, पार्टनर्स, निवेशक और बैंकिंग पार्टनर्स सभी का योगदान रहा है। हमारी कोशिश है कि आने वाले वर्षों में भी हम अपने ग्राहकों और सभी पार्टनर्स के भरोसे पर खरे उतरें और शालीमार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

शालीमार कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद मसूद ने कहा, “38वां फाउंडेशन डे हमारे लिए सिर्फ एक साल पूरा होने का अवसर नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के भरोसे और मेहनत को याद करने का दिन है,

जिन्होंने शालीमार को यहां तक पहुंचाया है। आने वाले वर्षों में भी हमारा प्रयास बेहतर प्रोजेक्ट्स, अच्छी गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करना रहेगा।”

ये भी पढ़ें : उपलब्धि : शालीमार कॉर्प को मिला “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेट

38वें फाउंडेशन डे के साथ शालीमार कॉर्प लिमिटेड अपने 39वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कंपनी आने वाले समय में नए बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने, नई तकनीक को अपनाने और डिजाइन, गुणवत्ता तथा ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाने पर ध्यान देगी।

कंपनी का लक्ष्य ऐसे प्रोजेक्ट्स तैयार करना है, जिनमें आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर प्लानिंग, पर्यावरण का ध्यान और लंबे समय तक लोगों के लिए उपयोगी रहने वाली सुविधाएं शामिल हों।

38 साल की विरासत और भरोसे के साथ शालीमार कॉर्प लिमिटेड अब अपनी आगे की यात्रा के लिए तैयार है। कंपनी का फोकस ऐसे स्थान तैयार करने पर है, जो आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी और यादगार बन सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here