45th नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ के गर्वित पाण्डेय ने जीता 2 स्वर्ण पदक व विक्रम राय ने लगाया रजत पदक पर निशाना

0
25

जयपुर में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता में लखनऊ के गर्वित पाण्डेय ने जूनियर व सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक व मास्टर कैटेगरी की विक्रम राय ने ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत कर लखनऊ के साथ–साथ प्रदेश का मान बढ़ाया।

दोनों प्रतिभागी ने स्पर्धा में जीत हासिल कर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही लखनऊ के ट्रैप खिलाड़ी अमित अग्रवाल ने निर्धारित स्कोर प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।

2 सितम्बर से 7 सितंबर तक जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता की ट्रैप शूटिंग में नॉर्थ जोन के 10 प्रदेशों के लगभग 350 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ के ट्रैप खिलाड़ी विक्रम राय, अमित अग्रवाल, यशराज सिंह , यशार्थ विनोद मिश्रा, रुद्रांश विनायक यादव, अज़लान असगर, अकबर नक़वी, आदि ने अपना जोरदार प्रदर्शन किया।

अपनी अपनी कैटेगरी में अन्य खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए गर्वित पांडेय ने 2 स्वर्ण पदक जीते व विक्रम राय ने दिल्ली के खिलाड़ी को हराते हुए रजत पदक पर जीत हासिल की। यह सभी खिलाड़ी लखनऊ के अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं और आगामी दिसंबर 2026 में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में लग गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here