लखनऊ। सेवन ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में सफीपुर क्रिकेट क्लब ने एलसीए हॉस्टल को एक विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीए हॉस्टल ने 10 ओवर में छह विकेट पर 62 रन बनाए।
एलसीए हॉस्टल की ओर से कप्तान अर्चित शुक्ला ने नाबाद 28 रन की पारी खेली, जबकि अंकुश कुमार ने 15 और रेहान सिंह ने 10 रन का योगदान दिया। सफीपुर क्रिकेट क्लब की ओर से कृष्णा रावत और सचिन मिश्रा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
63 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सफीपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन मिश्रा ने 20, शिवांशु कुमार ने 12 और कृष्णा रावत ने 10 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
एलसीए हॉस्टल की ओर से भानु प्रताप, शुभ यादव और अर्चित शुक्ला ने दो-दो विकेट लिए। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले अर्चित शुक्ला को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें : विपुल के ऑलराउंड खेल से शीश महल क्रिकेट क्लब की शानदार जीत












