यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ ने जीते पांच स्वर्ण पदक

0
45

लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो की टीम ने सुल्तानपुर के एचएमएचएम डिग्री कॉलेज में आयोजित यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए लखनऊ को गौरवान्वित किया।

गत 11 एवं 12 सितंबर 2026 को सुल्तानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ के लिए व्यक्तिगत पूमसे के सब जूनियर बालक वर्ग में दिव्य राज वंश तथा कैडेट वर्ग में हिमेश रावत ने स्वर्ण पदक जीते।

वहीं क्योरगी के सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर-18 किग्रा भार वर्ग में विनायक राज वंश तथा अंडर-28 किग्रा भार वर्ग में आराध्य शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दूसरी ओर महिला सीनियर अंडर-46 किग्रा भार वर्ग में प्राची पाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

लखनऊ के सभी पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो के सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव की देखरेख में ताइक्वांडो प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा से आशियाना जोनल पार्क में नियमित ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बरेली, बदायूं, बलिया, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, आगरा, मेरठ,

अंबेडकर नगर, बलरामपुर, रामपुर, उन्नाव, कन्नौज एवं सहारनपुर सहित विभिन्न जिलों के करीब 470 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सुल्तानपुर की टीम ने पहला स्थान, आगरा ने दूसरा व सीतापुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here