चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब की रोमांचक जीत

0
52

लखनऊ। इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में सात्विक क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराया।

एलसीए न्यू सेंटर, कुड़ियाघाट पावर हाउस सबस्टेशन चौराहा मैदान पर खेले गए लीग मुकाबले में मैनचेस्टर क्लब ने 202 रन के लक्ष्य को 26.4 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चंद्र कमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सात्विक क्रिकेट अकादमी की टीम 35 ओवर में 201 रन पर ऑलआउट हो गई। सम्राट सोनवंशी ने 41, सृजन भट्टाचार्य ने 32, सार्थक शुक्ला ने 21 और अनिकेत सिंह ने 20 रन बनाए।

टीम के खाते में 47 रन अतिरिक्त के भी जुड़े। मैनचेस्टर क्लब की ओर से चंद्र कमल ने गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ा। उन्होंने सात ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए।

ये भी पढ़ें : नदीम मेहंदी ने युवा खिलाड़ियों को बताए क्रिकेट के गुर, फाइनल की तैयारी पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here