LCA सेवन-ए-साइड टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न: मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब 32 रन से चैंपियन, कप्तान वाजिह हैदर का नाबाद शतक

0
27

कुड़ियाघाट, लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी (LCA) न्यू सेंटर ग्राउंड कुड़ियाघाट पर खेले गए सेवन-ए-साइड टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने LCA क्लब को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल में मैनचेस्टर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान वाजिह हैदर ने 46 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100_ रनों की तूफानी पारी खेली। शाहरुख ने 32 रनों का अहम योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 7 ओवर में 2 विकेट पर 138 रन बनाए। LCA की ओर से समर्थ्य और मोहम्मद हैदर ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में LCA क्लब लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। कमलेश ने 45 रन और मोहम्मद हैदर ने 32 रन बनाये, अली ने 10 रन जोड़े।

शानदार शतक के लिए वाजिह हैदर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण और मुख्य अतिथि:

फाइनल मैच के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर लखनऊ क्रिकेट अकादमी के हेड कोच शानू काजमी, सेक्रेटरी अर्शी रजा साहब, ग्राउंड इंचार्ज देवेंद्र कुमार, हसन रजा, करन टंडन, सौतन मिश्रा, अमन रिजवी सहित अकादमी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here