मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने जीता सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

0
59

लखनऊ। कुड़ियाघाट स्थित लखनऊ क्रिकेट अकादमी (एलसीए) न्यू सेंटर ग्राउंड पर खेले गए सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने एलसीए क्लब को 32 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान वाजिह हैदर ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित सात ओवर में दो विकेट पर 138 रन बनाए। कप्तान वाजिह हैदर ने 46 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली। शाहरुख ने 32 रन का योगदान दिया। एलसीए की ओर से समर्थ्य और मोहम्मद हैदर ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। कमलेश ने 45 रन और मोहम्मद हैदर ने 32 रन बनाए, जबकि अली ने 10 रन का योगदान दिया।  शानदार शतकीय पारी के लिए मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब के कप्तान वाजिह हैदर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र कुमार सिंह ने विजेता मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब और उपविजेता एलसीए क्लब के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एलसीए के हेड कोच शानू काजमी, सेक्रेटरी अर्शी रजा, ग्राउंड इंचार्ज देवेंद्र कुमार, हसन रजा, करन टंडन, सौतन मिश्रा, अमन रिजवी समेत अकादमी के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : नदीम मेहंदी ने युवा खिलाड़ियों को बताए क्रिकेट के गुर, फाइनल की तैयारी पूरी

ये भी पढ़ें : चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब की रोमांचक जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here