आईआईएसआर लखनऊ में पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 20 गन्ना किसानों ने लिया प्रशिक्षण

0
23

आज दिनाँक 25 सितंबर 2026 को भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं सहायक निदेशक, ईख विकास, पटना, बिहार के संयुक्त तत्वाधन मेँ पाँच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह प्रशिक्षण दिनाँक 21-25 सितम्बर 2026 तक चलाया गया जिसमें पटना, बिहार के 20 प्रगतिशील गन्ना किसानों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. सुशील, निदेशक, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने सभी प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई सभी तकनीकियों को अपने-अपने खेतों पर प्रयोग कर अधिक गन्ना उत्पादन करें तथा अपनी भूमि को बंजर होने से बचाने तथा स्वयं स्वस्थ्य रहने के लिए कम से कम रसायनों का प्रयोग करने की सलाह दी।

डॉ. एल. एस. गंगवार, प्रभारी, ईटापू (प्रसार, प्रोद्योगिकी मूल्यांकन एवं नीति इकाई) भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने इस उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना कराते हुये सभी किसानों से कहा की यहाँ सीखी गई गन्ना तकनीकों को अपने आस-पास के किसान भाइयों को भी साझाकर देश की उन्नति में अपना-अपना योगदान दें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. कामता प्रसाद, प्रधान वैज्ञानिक ने पूरे पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किए गये व्याख्यानों एवं प्रयोगात्मक परीक्षणों की विस्तृत जानकारी साझा की। सभी प्रगतिशील गन्ना किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये।

इस कार्यक्रम में मोहम्मद सुमन, ईख प्रसार पदाधिकारी,पटना, बिहार, डॉ. बरसाती लाल, प्रधान वैज्ञानिक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सह-समन्वयक, डॉ. राम प्रकाश साहू, राम लखन एवं डॉ. जे. पी. वर्मा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनीता सावनानी, मुख्य तकनीकी अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उन्होने उन सभी को धन्यवाद ज्ञपित किया जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफलता सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here