हर्षवर्धन और शिवम का सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में चयन

0
19

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल के दो विद्यार्थियों हर्षवर्धन सिंह और शिवम वर्मा ने बड़ी सफलता अर्जित की है। दोनों खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई ईस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।

प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन क्रिकेट ट्रायल्स में लखनऊ और एक्सीलिया स्कूल की उपलब्धि!

हर्षवर्धन सिंह ने अंडर-17 वर्ग और शिवम वर्मा ने अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर लखनऊ और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उन्हें यह सम्मान सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार जैन द्वारा प्रदान किया गया।

18 से 23 सितंबर 2026 तक विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम चयन ट्रायल्स में देशभर से 3,000 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें दोनों ने बड़ी सफलता हासिल की।

उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति उनके जुनून का परिणाम है। इस सफलता में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सूर्य प्रताप पाल का भी योगदान है, जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पुनीत पाठक एवं वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक, निदेशक आशीष पाठक, शालिनी पाठक एवं प्रधानाचार्या रेखा वर्मा ने दोनों खिलाड़ियों तथा सूर्य प्रताप पाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here