भारत में महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता पर लगातार ध्यान बढ़ रहा है, लेकिन वित्तीय सेवाओं तक पहुंच और उनमें आसानी से भागीदारी अब भी बड़ी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी पहल की जरूरत है, जो आसान, व्यावहारिक और डिजिटल माध्यमों से सुलभ हो।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल ‘एक्सिस म्यूचुअल फंड’ और महिलाओं पर केंद्रित पहले म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म ‘स्त्रीधन’ ने हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक व्यवस्थित पहल चला रहे हैं।
इसके तहत जमीनी स्तर पर निवेश संबंधी शिक्षा और डिजिटल निवेश साधनों को एक साथ लाकर महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने और लंबे समय में इसका सकारात्मक प्रभाव पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है।
इस पहल को एक्सिस म्यूचुअल फंड ने वित्तीय स्त्रीधन महिलाओं के लिए एसआईपी, संपत्ति निर्माण और लक्ष्य आधारित निवेश को लेकर वित्तीय जागरूकता का एक ऐसा माहौल तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, जो पूरी तरह महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
एक्सिस म्यूचुअल फंड के सहयोग से यह पहल अब विभिन्न संस्थानों में आयोजित किए जा रहे व्यवस्थित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों तक पहुंच चुकी है। इन सत्रों के माध्यम से वित्तीय अवधारणाओं को आसान भाषा में समझाने और महिलाओं को निवेश में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिली है।
ये भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा ने बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बढ़ाया कदम
ये भी पढ़ें : नवी मुंबई में हाई परफॉर्मेंस शूटिंग सेंटर शुरू करेंगे एक्सिस बैंक व लक्ष्य शूटिंग क्लब
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस म्यूचुअल फंड के चीफ डिजिटल ऑफिसर बोनिफेस नोरोन्हा ने कहा, “एक्सिस म्यूचुअल फंड में हमारा मानना है कि वित्तीय भागीदारी, खासकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम की जानकारी और आसान पहुंच दोनों जरूरी हैं।
स्त्रीधन के साथ हमारी साझेदारी में समुदाय के साथ जुड़ाव की ताकत और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा को एक साथ लाया गया है, जिससे लोगों को अपनी सुविधा और गति के अनुसार सोच-समझकर वित्तीय कदम उठाने में मदद मिलती है।
जैसे-जैसे पहली बार निवेश करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे ऐसे अनुभव तैयार करना महत्वपूर्ण हो जाता है, जो सरल, सहयोगी और लंबे समय तक बेहतर वित्तीय आदतें विकसित करने पर आधारित हों। इस साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य निवेशकों के बीच इसी बदलाव को बढ़ावा देना है।”













