एमवे इंडिया देशभर में बढ़ाएगी स्टोर नेटवर्क, 3-4 वर्षों में कई नए केंद्र खुलेंगे

0
36

हाईलाइट्स

  • गुरुग्राम में ग्लोबल प्रेसिडेंट एवं सीईओ माइकल नेल्सन ने किया नए एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
  • 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा के तहत विस्तार पर जोर

लखनऊ।  सेहत और तंदुरुस्ती के क्षेत्र में सक्रिय एमवे इंडिया देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार करेगी। कंपनी ने अगले तीन से चार वर्षों में देश के विभिन्न शहरों में कई नए स्टोर खोलने और मौजूदा स्टोर्स को आधुनिक रूप देने की योजना बनाई है।

इसी रणनीति के तहत कंपनी के ग्लोबल प्रेसिडेंट एवं सीईओ माइकल नेल्सन ने गुरुग्राम में नए एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। यह पहल भारत में कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति और ग्राहकों व डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी का यह विस्तार पिछले वर्ष घोषित 100 करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा है। इसके माध्यम से ग्राहकों को एमवे के उत्पादों को करीब से जानने और उन्हें समझने का अवसर मिलेगा। वहीं, डिस्ट्रीब्यूटर्स को ग्राहकों से सीधे जुड़ने, उनकी जरूरतों को समझने और स्थानीय स्तर पर समुदाय विकसित करने के लिए एक समर्पित मंच उपलब्ध होगा।

माइकल नेल्सन ने कहा कि एमवे की वैश्विक विकास यात्रा में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती सोच और सेहत व तंदुरुस्ती के प्रति बढ़ती जागरूकता कंपनी के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

आज ग्राहक ऐसे उत्पाद और समाधान चाहते हैं, जिनके पीछे विज्ञान हो और जिन पर भरोसा किया जा सके। वे यह भी चाहते हैं कि ब्रांड उनकी जरूरतों को समझें और उनसे जुड़ना आसान हो।

उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे आधुनिक केंद्र विकसित कर रही है, जहां ग्राहक उत्पादों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकें। इन केंद्रों पर नए उत्पादों की जानकारी साझा करने, संवाद स्थापित करने और समुदाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच संबंध मजबूत होंगे तथा ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।

नेल्सन के मुताबिक, गुरुग्राम में एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन भारतीय बाजार के प्रति कंपनी के दीर्घकालिक भरोसे को दर्शाता है। एमवे अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऐसे मंच, संसाधन और अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिनकी मदद से वे अपना कारोबार शुरू करने के साथ उसे आगे भी बढ़ा सकें। कंपनी का लक्ष्य उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने और अधिक लोगों तक सेहत व तंदुरुस्ती से जुड़े उत्पाद पहुंचाने का है।

एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा कि कंपनी के स्टोर केवल उत्पादों की जानकारी देने वाले केंद्र नहीं हैं, बल्कि इन्हें ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच जुड़ाव बढ़ाने वाले एंगेजमेंट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इन केंद्रों पर ग्राहक एमवे और उसके उत्पादों को करीब से जान सकते हैं, जबकि डिस्ट्रीब्यूटर्स को ग्राहकों से संवाद करने और अपने समुदाय को मजबूत बनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान कंपनी ने कई शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इस दौरान नए स्टोर खोलने के साथ मौजूदा स्टोर्स को भी अपग्रेड कर आधुनिक एंगेजमेंट हब में बदला गया है।

कंपनी आने वाले वर्षों में देशभर में इस विस्तार को और गति देगी। यह पहल भारत के साथ उसके दीर्घकालिक जुड़ाव और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने की प्रतिबद्धता का भी हिस्सा है। इसके जरिये कंपनी स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तीकरण और विश्वस्तरीय उत्पादों तक लोगों की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

85 से अधिक स्टोर, 14 से ज्यादा केंद्रों का विस्तार या नवीनीकरण

एमवे इंडिया के अनुसार, वर्तमान में देशभर में उसके 85 से अधिक स्टोर हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने स्टोर नेटवर्क के नवीनीकरण और विस्तार की प्रक्रिया तेज की है।

प्रमुख बाजारों में 14 से अधिक स्टोर नए खोले गए हैं या उन्हें नया रूप दिया गया है। इनमें पुणे, कोलकाता, सिलीगुड़ी, इम्फाल, भागलपुर, आनंद, अहमदाबाद, बोंगाईगांव, आगरा और नांदेड़ जैसे शहर शामिल हैं।

कंपनी की रणनीति महानगरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अपनी पहुंच मजबूत करने की है। अगले तीन से चार वर्षों में विभिन्न शहरों में नए स्टोर खोलने और मौजूदा केंद्रों को अपग्रेड करने की योजना इसी दिशा में आगे बढ़ेगी।

एमवे इंडिया जल्द ही भारत में अपने 30 वर्ष पूरे करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि उसकी पहलों का उद्देश्य डायरेक्ट सेलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करना और कारोबार में पारदर्शिता, नियमों के अनुपालन तथा बेहतर कारोबारी तौर-तरीकों को बढ़ावा देना है।

उसके एंगेजमेंट सेंटर भी इसी सोच के अनुरूप विकसित किए जा रहे हैं, जहां ग्राहक पारदर्शी माहौल में उत्पादों को देख-समझ सकते हैं और डिस्ट्रीब्यूटर्स से सीधे संवाद कर सकते हैं।

भारत में करीब तीन दशक के अनुभव के बाद कंपनी अब अगले 30 वर्षों और उससे आगे की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके तहत ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने, जिम्मेदार उद्यमिता को बढ़ावा देने, नवाचार और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : एमवे इंडिया ने लॉन्च किया ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here