उत्तर प्रदेश की जूनियर वुशू टीम चेन्नई के लिए रवाना

0
41

लखनऊ| चेन्नई में होने वाली आगामी 25वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 29 सदस्यीय टीम सोमवार को रवाना हो गई। टीम की घोषणा आज चौक स्टेडियम में आयोजित टीम के प्रशिक्षण शिविर के बाद आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव मनीष कक्कड़ ने की।

इस दौरान स्टेडियम प्रभारी मुशर्रफ खान व समाजसेवी सलमान नवाब गुलाम रसूल ने चयनित खिलाड़ियों को किट वितरित करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें : विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग की पहली नीलामी में छह टीमों ने खरीदे 66 खिलाड़ी

महासचिव मनीष कक्कड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में तीसरे स्थान पर रही थी और कैंप में खिलाड़ियों द्वारा किए गए अभ्यास को देखते हुए उम्मीद है कि टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए प्रदेश का परचम लहराएगी।

उन्होंने कहा कि 25वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता आगामी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2026 तक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित होगी। टीम के 15 दिवसीय शिविर में टीम कोच रामदास रावत और अमित रोसा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास करते हुए जमकर पसीना बहाया।

उत्तर प्रदेश टीम इस प्रकार हैं:-
  • ताओलू बालिका वर्ग : एंजेल कश्यप (लखनऊ), हिताशी गुप्ता (गौतम बुद्ध नगर), ख़ुशी (मेरठ)।
  • ताओलू बालक वर्ग : शुभम कुमार रावत (लखनऊ), ईशान शर्मा, गौरव कुमार, लक्ष्य धीमान (सभी मुज़फ्फरनगर)।
  • सांडा बालिका वर्ग : शिखा (गाज़ियाबाद), ख्याति सिंह, कनिका (दोनों मेरठ), प्रियांशी (शामली), प्रतिभा, कीर्ति (दोनों गौतम बुद्ध नगर), रिया पंवार (बागपत)।
  • सांडा बालक वर्ग : यश सिसोदिया, मयंक रोसा, अंशुल भाटी और आदित्य भाटी (सभी गौतम बुद्ध नगर), शौर्य, अनमोल मलिक और निखिल तोमर (सभी मेरठ), वंश (गोरखपुर), अर्पित (शामली), श्लोक तिवारी, शिवम् यादव (दोनों गाज़ियाबाद)।
  • टीम कोच : रामदास रावत, अमित रोसा, टीम मैनेजर : पिंकी, राजेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here