एलसीए क्रिकेट एकेडमी ने आरएसजी जूनियर एकेडमी को 127 रनों से हराया

0
28

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम स्व. Under-19 मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एलसीए क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएसजी जूनियर एकेडमी को 127 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। यह मुकाबला एलडीए स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया।

प्रथम स्व. Under-19 मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

एलसीए क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एलसीए की ओर से ब्रजेश ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। उनका साथ देते हुए विपिन साहनी ने 51 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 52 रन नाबाद बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा लबिब रजा ने 20, मोहित सिंह ने 14 और नियाज हैदर ने 7 रन नाबाद बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसजी जूनियर एकेडमी की टीम एलसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 22.3 ओवर में मात्र 89 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएसजी की ओर से अयुष प्रियंम ने सबसे अधिक 42 रन बनाए, बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

एलसीए की ओर से गेंदबाजी में दीपक ने 4 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट, नियाज हैदर ने 2 विकेट, कप्तान आयुष पटेल ने 2 विकेट, अरुण जायसवाल ने 2 विकेट, मो. रेहान और अहसान ने 1-1 विकेट लेकर जीत पक्की की।

इस जीत के साथ एलसीए क्रिकेट एकेडमी ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। मैच में अंपायर की भूमिका ब्रजेश और हसन रजा ने निभाई, जबकि स्कोरर बृजेश रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here