ग्राम्य विकास विभाग : शिकायत/जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

0
28

लखनऊ: ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ग्राम्य विकास विभाग की योजना की जानकारी देने और उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय, दशम तल, जवाहर भवन, (विधानसभा मार्ग), लखनऊ में पूर्व से कॉल सेंटर स्थापित है।

आयुक्त ग्राम्य विकास, उप्र ने जानकारी दी कि इस टोल फ्री नंबर 1800-180-4042 पर कॉल करके प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह सेवा कार्यालय अवधि में सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

ग्राम्य विकास आयुक्त के अनुसार, योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और लाभार्थियों तक समय से लाभ पहुँचाने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिए जा चुके हैं। शिकायतों पर तुरंत जांच कराने और गड़बड़ी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here