आईटेल ने भारत में 15 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया, मजबूती, भरोसे और किफायती कीमत के दम पर बनाई अपनी पहचान

0
24

लखनऊ: भारत के प्रमुख किफायती कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक आईटेल ने आज भारत में 15 करोड़ (150 मिलियन) ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की घोषणा की। यह उपलब्धि भारत में ब्रांड के 10 साल पूरे होने के मौके पर हासिल हुई है।

साल 2016 में भारत में शुरुआत करने के बाद आईटेल ने एक दशक में 15 करोड़ यानी 150 मिलियन ग्राहकों का भरोसा हासिल किया।

मजबूती, भरोसा और किफायती कीमत के अपने ब्रांड वादे के साथ आईटेल ने भारत के वैल्यू सेगमेंट में मजबूत जगह बनाई है। Counterpoint Research के आंकड़ों के मुताबिक, CY2026 में 34 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ आईटेल भारत का नंबर 1 फीचर फोन ब्रांड है। वहीं ₹10,000 से कम कीमत वाले फोन सेगमेंट में 36 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ कंपनी सबसे आगे है।

– स्मार्टफोन, फीचर फोन, टीवी, होम अप्लायंसेज, ऑडियो प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ तक फैला है itel का पोर्टफोलियो।
– CY2026 में 34 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ आईटेल भारत का नंबर 1 फीचर फोन ब्रांड है।

आज आईटेल का पोर्टफोलियो सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है। इसमें स्मार्टफोन, फीचर फोन, टीवी, होम अप्लायंसेज, स्पीकर्स, एक्सेसरीज़ और कई दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का मकसद बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों और गांवों तक, ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक भरोसेमंद टेक्नोलॉजी पहुंचाना है।

आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलापात्रा ने कहा: “15 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा हमारे लिए सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि पिछले 10 सालों में भारतीय परिवारों द्वारा हम पर जताए गए भरोसे का प्रतीक है।

₹10,000 से कम कीमत वाले फोन सेगमेंट में 36 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ itel सबसे आगे है।

यह उपलब्धि दिखाती है कि हम भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझते हुए उनके लिए भरोसेमंद और किफायती टेक्नोलॉजी लाने के अपने वादे पर लगातार काम कर रहे हैं।

देशभर में 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर, 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और चुनिंदा मॉडल्स पर काउंटर रिप्लेसमेंट की सुविधा के जरिए ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने की कोशिश।

मोबाइल फोन से लेकर टीवी और होम अप्लायंसेज तक, हमारा सफर हमेशा ऐसी कैटेगरी में आगे बढ़ने का रहा है, जो भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। हमारी कोशिश रही है कि नई और बेहतर टेक्नोलॉजी आम लोगों तक आसानी से पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here