लखनऊ। लखनऊ में पहली बार बेटियों को खेपने के लिए पैसे मिलेंगे। पहली बार हो रही लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। शुक्रवार को हुई इस नीलामी में करीब दो दर्जन रेटिंग खिलाड़ियों पर फ्रैंचाईजी ने 25-25 हज़ार रुपये बरसाये। सबसे अधिक बेस प्राइस 10 हज़ार रुपये रखा गया था और बोली की सीमा अधिकतम 25 हज़ार रुपये थी।
लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग
नीलामी की शुरुआत क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष एवं लीग के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल, सीएएल के सचिव के एम खान, लीग के कमिश्नर एस पी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर प्रियकनका शैली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रख्यात पत्रकार वंदना मिश्रा की महिला क्रिकेट पर लिखी गई किताब का विमोचन भी डॉ. नवनीत सहगल ने किया।

नीलामी में छह फ्रैंचाईजी टीमों के मलिक, कोच और एक्सपर्ट शकमिल हुए। सभी रेटिंग खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाने के कांटे की होड़ थी। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टेकमों ने अधिकतम 25 हज़ार रुपये की बोली लगाई। ऐसे में टीमों ले लिए लॉटरी निकली गई। इसमें जिस टीम की लाटरी निकली उसे वह खिलाड़ी दिया गया।
सबसे ज्यादा रेटिंग खिलाड़ी लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ नवाही क्वीन्स में
फ्रेंचाइजी के पर्स में पहले दो लाख रुपये रखे गए थे। बाद में चेयरमैन डा. नवनीत सहगल ने इसे बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिए। इसके बाद फ्रेंचाइजी खिलाड़ी खरीदने में दिल खोलकर पैसे खर्च किए। करीब दो दर्जन रेटिंग खिलाड़ी 25-25 हजार रुपये में बिके। इनमें अरोमा त्यागी (24.5 हजार) को छोड़कर सभी खिलाड़ियों के लिए इतनी होड़ थी की लाटरी निकाली गई।

लखनऊ नवाबी क्वीन्स और आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने सबसे ज्यादा छह-छह रेटिंग वाले खिलाड़ी खरीदे। इसके बाद फोर स्क्वायर वारियर्स ने पांच, लखनऊ शेरनी ने चार, सेज फाल्कन ने तीन, रहीमाबाद रायल्स ने दो रेटिंग वाले खिलाड़ी खरीदे।

इसके अलावा बाकी सभी खिलाड़ियों का बेसप्राइस 3000 रुपये रखा गया है। इनकी अधिकतम बोली 5000 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें फ्रेंचाइजी को छूट गई है कि वे अपनी मनपसंद के खिलाड़ी चुन सकते हैं। जिस खिलाड़ी को दो या उससे अधिक फ्रेंचाइजी चाहती होंगी उसके लिए बोली लगाई जाएगी। देर शाम तक खिलाड़ियों की नीलामी जारी थी।
किस खिलाड़ी को किसने और कितने में खरीदा
लखनऊ नवाबी क्वीन
आरोम त्यागी, प्रियांशी पाण्डेय, अन्वेषा चटर्जी, सना खान एवं अरीशा मुस्तफा ( सभी आलराउण्डर), शशिबालन (बाएं हाथ की बल्लेबाज)।
आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स-
प्रियांशी यादव एवं अनुष्का श्रीवास्तव (दोनों आलराउणअड), चांदनी शर्मा एवं अविका जैन (स्पिनर), आकांक्षा सिंह (बल्लेबाज), भूमिका (तेज गेंदबाज)।
फोर स्क्वायर लखनऊ वारियर्स-
शिल्पी यादव एवं पीशा गुप्ता (स्पिनर), संध्या यादव एवं तान्या सिंह (आलराउणअडर), अपेक्षा मणि त्रिपाठी (बल्लेबाज)।
लखनऊ शेरनीज-
अंशु तिवारी एवं संध्या क्षेत्री (दोनों आलराउणअडर), आयुषी श्रीवास्तव (बल्लेबाज), अक्शा खान (गेंदबाज)
रहीमाबाद रायल्स-
काजल टमटा (फिरकी गेंदबाज), धुन पिमोली (विकेट कीपर)
सेज फाल्कन- आरजू एवं सोनाली (दोनों आलराउणअडर), शर्गुन यादव (बल्लेबाज)











