चेन्नई : अजीतेशसंधू ने बोगी-मुक्त चार-अंडर 68 का स्कोर बनाकर टीएनजीएफकॉस्मो गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन 2026 पावर्डबाय चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) के तीसरे राउंड के बाद अपनी बढ़त तीन शॉट की कर ली।
दिन की शुरुआत दो शॉट की बढ़त के साथ करने वाले चंडीगढ़ के 37 वर्षीय अजीतेश (65-66-68) ने चार बर्डी की मदद से त्रुटिरहित राउंड खेला। वह 17-अंडर 199 के कुल स्कोर के साथ अंतिम राउंड में उतरेंगे।
कोलकाता के विराजमदप्पा (72-67-63) ने दिन का सर्वश्रेष्ठ नौ-अंडर 63 का स्कोर बनाकर नौस्थान की छलांग लगाई। वह संयुक्त 11वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए और उनका कुल स्कोर 14-अंडर 202 है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर दो बार के विजेता और पूर्व एशियन टूर चैंपियन 28 वर्षीय विराज के राउंड में पार-4 छठे होल पर एक ईगल, आठबर्डी और एक बोगी शामिल रही।
दूसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे चेकगणराज्य के स्टेपान डैनेक (65-68-70) 13-अंडर 203 के साथ तीसरे स्थान पर आ गए। उनके दो-अंडर 70 के राउंड में पार-5 18वें होल पर एक ईगल, तीनबर्डी, एकबोगी और एक डबल बोगी शामिल रहे।
चंडीगढ़ के जयराजसिंहसंधू (66-71-67) संयुक्त सातवें स्थान से ऊपर चढ़कर 12-अंडर 204 के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए। नोएडा के अमरदीपमलिक (67-68-69) भी उनके साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर पांच बार के विजेता और पूर्व एशियन टूर चैंपियन अजीतेश बिना कोई शॉट गंवाए बढ़त के दबाव से निपटने के अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे।
संधू ने कहा, “यह एक ठोस राउंड था। जब आप बढ़त के साथ दिन की शुरुआत करते हैं तो स्वाभाविक रूप से अहसास थोड़ा अलग होता है और उस दबाव को भी ध्यान में रखना पड़ता है। कुल मिलाकर मैंने अच्छा खेला। कुछ मौके जरूर छूटे, लेकिन यह गोल्फ का हिस्सा है।”
नौवें और 10वें होल की बर्डी ने स्थिर शुरुआत के बाद संधू के राउंड को गति दी। उन्होंने कहा, “नौवें और 10वें होल की बर्डी विशेष रूप से महत्वपूर्ण थीं। मैंने शुरुआत में लगातार पार बनाए थे, इसलिए टर्न के आसपास दोपट होल करने से मुझे सहज होने, दोबारा लय हासिल करने और बाकीराउंड को अच्छी तरह संभालने में मदद मिली।”
संधू ने लीडर बोर्ड के बजाय अपने सामने मौजूद अगले शॉट पर ध्यान केंद्रित करते हुए रणनीति को सरल रखने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “मैं चीजों को जितना संभव हो उतना सरल रखने और अगले शॉट पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं। गोल्फ में, विशेषकर बढ़त पर रहते हुए, आगे के बारे में सोचना बहुत आसान है।
मेरा लक्ष्य प्रत्येक शॉट पर पूरा ध्यान देना है।” तीन शॉट की बढ़त के बावजूद संधू को अंतिम राउंड में मजबूत चुनौती मिलने की उम्मीद है क्योंकि इस कोर्स पर बर्डी बनाने के कई अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “कई शानदार खिलाड़ी खिताब की दौड़ में हैं और इस कोर्स पर काफी बर्डी बनाई जा सकती हैं।
मुझे आक्रामक रुख बनाए रखते हुए बर्डी बनाना जारी रखना होगा। मैं उसी रणनीति पर चलूंगा जिसने पहले तीन दिनों में मेरे लिए अच्छा काम किया है।” संधू का मानना है कि एशियन टूर पर खेलने के उनके अनुभव ने चेन्नई की गर्म और उमसभरी परिस्थितियों से निपटने में मदद की है।
उन्होंने कहा, “ये परिस्थितियां वैसी ही हैं जिनका हमें एशियनटूर पर नियमित रूप से सामना करना पड़ता है। आपको पर्याप्त पानी पीने और नियमित अंतराल पर भोजन करने के मामले में अनुशासित रहना होता है। लगातार पसीना आने के कारण परिस्थितियां असहज हो सकती हैं, लेकिन अपने शरीर का सही तरीके से ध्यान रखना भी इस चुनौती का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे सप्तकतलवार (67-68-73) संयुक्त चौथे स्थान से नीचे आकर आठ-अंडर 208 के साथ संयुक्त 14वें स्थान पर पहुंच गए। गत चैंपियन श्रीलंका के एन. थंगराजा ने शुरुआती दो राउंड में 69 और 70 के बाद तीसरे राउंड में 72 कास्कोरबनाया। वह पांच-अंडर 211 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 23वें स्थान पर हैं।
रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के जरिए डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के नंबर एक खिलाड़ी का फैसला होगा। इसके साथ ही यह प्रतियोगिता डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट के उन शीर्ष 24 खिलाड़ियों का भी निर्धारण करेगी, जो सत्र के अंतिम टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाएंगे।












