एएमए हर्बल ने सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस समारोह में कर्मचारियों को किया सम्मानित

0
24

लखनऊ : साल भर किये गए काम, उनकी उपलब्धियों और भविष्य के लिए योजनाएं बनाने की उद्देश्य से एएमए हर्बल की ओर से ‘टीम एप्रिसिएशन नाइट सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में प्रसिद्ध हेल्थकेयर लीडर और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. क़ौसर अली शाह, ग्रुप सीईओ शारदाकेयर-हेल्थसिटी, एएमए हर्बल के सीईओ एवं को-फाउंडर श्री यावर अली शाह, मैनेजिंग डायरेक्टर मसूद जै़दी, टेक्निकल डारेक्टर डॉ. मज़ाहिर रजा, वाइस प्रेजिडेंट ई कॉमर्स अर्शद अली शाह, वाइस प्रेजिडेंड (सस्टेनबल बिजनेस अपॉर्च्यूनिटीज) हमज़ा ज़ैदी, एसोसिएट टु चेयरमैंस ऑफिस अयान अली शाह समेत एएमए के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अच्छा परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को सर्टिफिकेट व मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही कंपनी द्वारा आने वाले साल में नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग समेत विभिन्न जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हेल्थकेयर लीडर और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. क़ौसर अली शाह, ग्रुप सीईओ शारदाकेयर-हेल्थसिटी ने कर्मचारियों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने अपने 25 साल के अनुभवों के जरिए टीमवर्क, नेतृत्व और बदलाव को अपनाने की अहमियत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि एएमए ने जो भी सफलता हासिल की है, उसका सबसे बड़ा कारण टीम बॉन्डिंग और यहां डेवलप किया कल्चर है। मुझे लगता है कि यही चीज किसी भी ऑर्गेनाइजेशन को टॉप लेवल तक ले जाती है। कंपनी के पास वो सब है, जो इसे ग्रेट प्लेस टू वर्क बना सकता है।

एएमए हर्बल के सीईओ एवं को-फाउंडर यावर अली शाह ने कर्मचारियों को शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे नेचुरल डाई से लेकर हेयर कलर डाई के क्षेत्र में अपना अधिपत्य स्थापित किया।

साथ ही उन्होंने बताया कि दुनियाभर में जितनी भी बड़े ब्रैंड के डेनिम जींस नेचुरल कलर्स से बन रही हैं, उसमें से 70 प्रतिशत हमारी कंपनी की डाई से बनी है। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी टीम है, जिसने हर हाल में साथ निभाया और कंपनी को आगे बढ़ाया।

यह शाम सिर्फ उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि उस भरोसे और मेहनत को सलाम करने का मौका है, जो हर साथी अपने काम में लगाता है। हमें पूरा भरोसा है कि इसी जज़्बे के साथ हम आने वाले समय में और बेहतर करेंगे।” कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और पूरी टीम ने इस शाम को मिलकर यादगार बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here