रचनाकारों और पाठकों के संदेशों को साहित्यिक मंच दे रही ‘चौपाल चिट्ठी’

2
244

लखनऊ। डिजिटल माध्यम से साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘काव्य चौपाल’ के ‘चौपाल चिट्ठी’ कार्यक्रम में रचनाकारों और पाठकों की सहभागिता को प्रमुखता दी जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से ईमेल और संदेशों के जरिए प्राप्त साहित्यिक सामग्री को प्रस्तुत किया जाता है।

काव्य चौपाल की स्थापना कवि एवं गीतकार राहुल द्विवेदी ‘स्मित’ ने की है। मंच पर कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहा सहित विभिन्न काव्य-विधाओं की रचनाओं के प्रकाशन के साथ अनेक ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मंच की अन्य गतिविधियों में ‘दैनिक सृजन’, ऑनलाइन काव्य-पाठ, स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता, साहित्यिक कार्यशालाएँ, साहित्यकारों के साक्षात्कार, पुस्तक-विमोचन और साहित्यिक गोष्ठियाँ शामिल हैं।

‘दैनिक सृजन’ में निर्धारित विषय अथवा काव्य-विधा के आधार पर प्रतिभागियों को रचनात्मक लेखन के लिए आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन ऋतुबाला रस्तोगी करती हैं।

वहीं छंद एवं काव्य-विधाओं से जुड़ी कार्यशालाओं में स्नेहलता पाण्डेय ‘स्नेह’ तथा निभा राजीव ‘निर्वी’ की सहभागिता है। मंच की गतिविधियाँ फेसबुक, यूट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

ये भी पढ़ें : हॉर्नर कॉलेज में कला की रंगीन दुनिया, विद्यार्थियों ने कल्पनाशक्ति से जीता मन

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here