नई दिल्ली/भोपाल : सेना के निशानेबाज़ गंगा सिंह ने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में चल रही 24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हरियाणा के कमलजीत चौधरी और सुरभि राव ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मिक्स्ड टीम आईएसएसएफ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप
गंगा सिंह ने फाइनल में कुल 357.8 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रेलवे के अर्जुन बाबूता ने 356.9 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि उनके ही साथी स्वप्निल सुरेश कुसाले ने 343.7 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। सेना के सिद्धार्थ गौर 332.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
क्वालिफिकेशन में पंजाब के हरजस सिंह ने 586-25x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष बी. पाटिल 584-31x के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अर्जुन बबूता ने 584-28x के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वप्निल कुसाले 583-31x के साथ चौथे स्थान पर रहे।
जूनियर मिक्स्ड टीम में राजस्थान के योगेश और मोहिनी ने जीते स्वर्ण
10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हरियाणा की जोड़ी ने 576-17x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया और फाइनल में 476.6 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
यूथ मिक्स्ड टीम में राजस्थान के गिरीश और भाव्या रहे अव्वल
कर्नाटक के ममिथ एन गौड़ा और दिव्या टी.एस. ने 472.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि ओएनजीसी के अमनप्रीत सिंह और श्वेता ने 409.3 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। गुजरात की वैभवी और जिनेश चौथे स्थान पर रहे।
जूनियर पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन
पश्चिम बंगाल के एड्रियान कर्माकर ने 360.2 अंक के साथ जूनियर पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन का खिताब जीता। हरियाणा के रोहित कन्यन ने 350.5 अंक के साथ रजत पदक, जबकि राजस्थान के प्रिंस ने 336.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र के वेदांत नितिन वाघमारे 328.1 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
क्वालिफिकेशन में वेदांत नितिन वाघमारे ने 580-26x के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि एड्रियान कर्माकर 580-24x के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के प्रियव्रत सिंह तोमर 579-22x के साथ तीसरे स्थान पर रहे और प्रिंस 578-16x के साथ चौथे स्थान पर रहे।
जूनियर मिश्रित टीम पिस्टल
10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मिक्स्ड टीम आईएसएसएफ स्पर्धा में राजस्थान के योगेश और मोहिनी ने 478.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 576-21x (293-12x, 283-9x) के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।
हरियाणा के शिवा और नव्या ने 581-22x के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन फाइनल में 417.7 अंक के साथ कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। कर्नाटक के अवंतिका और जोनाथन ने 478 अंक के साथ रजत पदक जीता। सेना की जोड़ी सनी और लक्षिता चौथे स्थान पर रही।
यूथ मिश्रित टीम पिस्टल
10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मिक्स्ड टीम आईएसएसएफ स्पर्धा में राजस्थान के गिरीश और भाव्या ने 575-21x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया और फाइनल में 479.1 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
दिल्ली के तनीष और मन्यता ने 472.6 अंक के साथ रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के चिराग और प्रज्ञा चौथे स्थान पर रहे, जबकि मध्य प्रदेश के युगप्रताप और आराध्या ने 413.3 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
ये भी पढ़े : अंजलि शेखावत ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला में लगाया गोल्डन शॉट
ये भी पढ़ें : मैराज-राइज़ा का बेहतर प्रदर्शन, लेकिन फाइनल में जगह नहीं













