जिला जूनियर एथलेटिक्स में गुड़िया को दोहरे स्वर्ण पदक

0
337

लखनऊ। गुड़िया ने पं.दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दोहरे स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न प्रतियोगिता में आयुष कुमार वर्मा बालक हर्डल दौड़ में अव्वल रहे। गुडिंया ने बालिका के 100 मी.बाधा दौड़ और 400 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा 100 मी.दौड़ में अयाज खान बालकों में, रानी यादव बालिकाओं में अव्वल रहे। इसके अलावा जय सिंह और गरिमा यादव 400 मीटर दौड़ में और नंदन वर्मा 400 मी.बाधा दौड़ में पहले स्थान पर रहे।

ये भी पढ़े : जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स में दीपक पटेल को दोहरी खिताबी सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here