विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने वैशाली एंक्लेव में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’

0
20

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मंडल-4 अंतर्गत बूथ संख्या 132 पर उमेश चंद्र अवस्थी के निवास 143, वैशाली एनक्लेव, सेक्टर-8, इंदिरा नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, बूथ अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, पार्षद प्रत्याशी कृष्ण वीर सिंह ‘बंटू’, शेखर तिवारी, विनीता जौहरी, संज्ञा शर्मा, लव पाठक, एसपी सिंह, अजय कुमार लालवानी, सुरेश कुमार सिंह, चंद्रकांत जायसवाल, लोकेश अग्रवाल, वीरेंद्र लालवानी, कर्नल वीरेंद्र सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जन तक उनके संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here