सातवें बड़े मंगल पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने विभिन्न स्थलों पर भंडारों में की सहभागिता, सेवा एवं सामाजिक समरसता का दिया संदेश

0
23

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने राजधानी के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा स्थलों पर आयोजित भव्य भंडारों एवं सेवा कार्यक्रमों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

इस क्रम में उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के गेट संख्या-2 पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की, जहां प्रांत प्रचारक कौशल, विभाग प्रचारक अनिल, अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. विक्रम सिंह, पार्षद शैलेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में मीडिया संवाद आयाम द्वारा आयोजित भंडारे में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ सहभागिता कर बजरंगबली के दर्शन-पूजन एवं महाप्रसाद ग्रहण किया।

विधायक श्री श्रीवास्तव ने विकास दीप बिल्डिंग, छितवापुर में मंजू श्रीवास्तव, छितवापुर चौराहे पर पूर्व पार्षद अमित सोनकर, वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में धीरेन्द्र तिवारी, होटल सेवी ग्रैंड में सुरेश सिंह, विजयंत खंड गोमती नगर में सोहन नेगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट में बिजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नारायण नगर फेज-2 इंदिरा नगर में जयप्रकाश पांडे, भूतनाथ मार्केट में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव तथा सहारा ट्रेड इंटर व्यापार मंडल के तत्वावधान में अभिषेक सिंह चौहान एवं मुकेश सिंह द्वारा आयोजित भंडारों में भी सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सामाजिक सद्भाव एवं लोककल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री हनुमान जी से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, उन्नति और मंगल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here