आईएसएल में अपने चौथे अभियान के लिए तैयार पंजाब एफसी, 27 खिलाड़ी टीम में

0
25

चंडीगढ़ : पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीज़न के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अकादमी से निकले 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो घरेलू प्रतिभाओं को विकसित करने के प्रतिक्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शेर अपने आईएसएल अभियान की शुरुआत बुधवार, 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलालनेहरू स्टेडियम में ओडिशा एफसी के खिलाफ घरेलू मुकाबले से करेंगे।

मजबूत भारतीय खिलाड़ियों के साथ सोच-समझकर शामिल किए गए नए खिलाड़ियों के संयोजन वाली पंजाबएफसी की टीम अपने चौथे आईएसएल अभियान में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। टीम का चयन खिलाड़ियों के विकास के प्रतिक्लब की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

क्लब के साथ अपने पहले सीज़न में मुख्य कोच पावलोसडर्मिट्ज़ाकिस ने ऐसी टीम चुनी है, जिसमें निरंतरता के साथ सभी विभागों में नए विकल्प भी शामिल हैं। पिछले सीज़न की आईएसएल टीम के 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। इनमें भारतीय राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी बिजॉयवर्गीस, रिकीशाबोंग, मुहम्मदउवैस, निखिलप्रभु और मुहम्मदसुहैलएफ के साथ अर्शदीपसिंह, खाइमिनथांगल्हुंगडिम और लियोनऑगस्टीन शामिल हैं।

पैट्रिकबहानाक, मिकाएलमाल्सा, डिएगोरापोसो, अल्फ्रेडप्लानासमोया और राफाएलमेसीबूली टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ी हैं। टीम में नए भारतीय साइनिंग मोहम्मदइनाम और गुरकीरतसिंह को भी जगह दी गई है। टीम में अकादमी से निकले 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले सीज़न की तुलना में तीन अधिक हैं।

आयु-वर्ग की लीगों और हाल ही में संपन्न आईएफएशील्ड में उनके प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। आईएफए शील्ड में शेरों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

पिछले सीज़न की टीम का हिस्सा रहे गोलकीपर आयुषदेशवाल, मिडफील्डरमंगलेन्थांगकिपगेन और फॉरवर्डमुहम्मदसुहैलएफ तथा विशालयादव के साथ इस बार डिफेंडर नगारिनशाइज़ा, सोहेलखान और करिशसोरम, मिडफील्डरबिशुशर्मा और लैशरामरिशीकांतामीतेई, तथा फॉरवर्ड कों समसनाथोईसिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।

नए सीज़न से पहले मुख्यकोच पावलोसडर्मिट्ज़ाकिस ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा, “यह टीम इस स्पष्टसोच के साथ तैयार की गई है कि हम किस तरह का फुटबॉल खेलना चाहते हैं और टीम में संतुलन को लेकर मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास हर विभाग में अनुभवी खिलाड़ी हैं, ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्लब और लीग को अच्छी तरह जानते हैं, और हमारी अकादमी के 10 युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर दिन अपनी मेहनत के दम पर टीम में जगह बनाई है।

“आईएसएल का कार्यक्रम काफी चुनौतीपूर्ण होता है और इस टीम के हर खिलाड़ी की अपनी भूमिका होगी। खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की है, ड्रेसिंग रूम में कुछ कर दिखाने की भूख है और हम अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं।”मुख्य कोच को सहायक कोच जॉर्जियोसएंजेलिडिस और भारतीय सहायक कोच शंकरलालचक्रवर्ती का सहयोग मिलेगा। उनके साथ क्रिस्टोसवोरगियाट्ज़िडिस स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच तथा विनय सिंह गोल कीपिंग को चकी भूमिका निभाएंगे।

पिछले सीज़न के तीनों गोलकीपरों को टीम में बरकरार रखा गया है। अनुभवी अर्शदीपसिंह गोलकीपिंग विभाग की अगुवाई करेंगे, जबकि युवा मुहीतशबीर और आयुषदेशवाल भी टीम का हिस्सा होंगे। बिजॉयवर्गीस, मुहम्मदउवैस, सुरेशमीतेई और खाइमिनथांगल्हुंगडिम रक्षापंक्ति की अगुवाई करेंगे। नए खिलाड़ी पैट्रिक बहानाक के साथ अकादमी से निकले नगारिनशाइज़ा, सोहेलखान और करिशसोरम डिफेंस को गहराई और मजबूती प्रदान करेंगे।

मिडफील्ड में पंजाबएफसी के पासरचनात्मकता, नियंत्रण और ऊर्जा का अच्छा संयोजन है। मिकाएलमाल्सा और मंगलेन्थांगकिपगेन से आक्रमण की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है, जबकि निखिलप्रभु, रिकीशाबोंग और मोहम्मदइनाम मिडफील्ड में स्थिरता प्रदान करेंगे। आईएफए शील्ड में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले बिशुशर्मा और रिशीकांतामीतेई टीम में युवाऊर्जा और आकर्षक फुटबॉल का योगदान देंगे।

टीम का फॉरवर्ड विभाग विविधता और आक्रमण की संभावनाओं से भरपूर है। अनुभवी राफाएलमेसीबूली ने आईएफएशील्ड में तीनगोल और तीन असिस्ट के साथ पंजाबएफसी में अपने सफर की शुरुआत की है। वहीं, अन्य विदेशी खिलाड़ी डिएगोरापोसो और अल्फ्रेडप्लानासमोया ने भी सीज़न की अच्छी शुरुआत की है।

देश की उभरती प्रतिभाओं में शामिल मुहम्मदसुहैलविंग्स पर अपनी गति से टीम को मजबूती देंगे, जबकि बहुमुखी प्रतिभा वाले लियोनऑगस्टीन को विभिन्न परिस्थितियों में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्थानीय खिलाड़ी गुरकीरतसिंह, भारत की अंडर-20 राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके विशालयादव और सनाथोईसिंह टीम को उपयोगी विकल्प प्रदान करेंगे।

इंडियन सुपर लीग 2026-27 के लिए पंजाब एफसी की टीम

गोलकीपर:अर्शदीपसिंह, मुहीतशाबिर, आयुषदेशवाल

डिफेंडर: खाइमिनथांगल्हुंगडिम, नगारिनशाइज़ा, जेफ्थेपैट्रिकजेरार्डबहानाक, मोहम्मदसोहेलखान, बिजॉयवर्गीस, नोंगमैइकापमसुरेशमीतेई, मुहम्मदउवैसमोयिक्कल, करिशसोरम

मिडफील्डर: नरवीनिखिलजयंताप्रभु, मिकाएलरेमोनविंसेंटमाल्सा, रिकीजॉनशाबोंग, बिशुशर्मा, लैशरामरिशीकांतामीतेई, मंगलेन्थांगकिपगेन, मोहम्मदइनाम

फॉरवर्ड: राफाएलएरिकमेसीबूली, डिएगोहेनरिकओलिवेरारापोसो, अल्फ्रेडप्लानासमोया, लियोनऑगस्टीन, मुहम्मदसुहैलएफ, बिकाशसिंहसागोलसेम, कोंसमसनाथोईसिंह, विशालयादव, गुरकीरतसिंह

कोचिंग और सहयोगीस्टाफ

मुख्यकोच: पावलोसडर्मिट्ज़ाकिस

सहायककोच:जॉर्जियोसएंजेलिडिस

सहायककोच:शंकरलालचक्रवर्ती

स्ट्रेंथएंडकंडीशनिंगकोच:क्रिस्टोसवोरगियाट्ज़िडिस

गोलकीपिंगकोच:विनयसिंह

टीमडॉक्टर:सिदकढिल्लों

फिजियोथेरेपिस्ट: दिशार्थजैन

टीममैनेजर:कौस्तवकश्यप

टीममसाजर:गणेशडालुई

किटएवंउपकरणप्रबंधक:प्रशांतनायडू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here