साई लखनऊ व लखनऊ हास्टल महिला वर्ग के फाइनल में 

0
247

लखनऊ। स्वर्णिका रावत की स्टिक से निकले चार गोल की बदौलत साई लखनऊ की महिला हॉकी टीम ने लखनऊ सुपर हॉकी लीग में महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस को 6-1 से हराया।

गोमतीनगर विजयंतखंड स्थित पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही लीग में इसी के साथ साई लखनऊ व लखनऊ हास्टल की महिलाओं ने फाइनल में जगह बना ली।

आज खेले गए मैच में साई लखनऊ की ओर से स्वर्णिका रावत ने 15वें व 55वें मिनट में मैदानी गोल किया जबकि 26वें व 37वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला।

वहीं खुशी राठौड़ ने 23वें मिनट में मैदानी गोल व साक्षी शुक्ला ने 26वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करने में सफलता हासिल की। यूपी पुलिस से पल्लवी कुमारी ने 59वें मिनट में एकमात्र गोल दागा लेकिन वो सिर्फ हार का अंतर कम कर सकी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ जोन ए के देवांश, अयान, प्रांजल, दिव्यांशु व स्वरित ने जड़े स्वर्णिम पंच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here